Advertisement

बोचहा विधायक का औचक निरीक्षण: अंबेडकर आवासीय विद्यालय में भारी अनियमितता उजागर, प्राचार्य को लगाई फटकार

–बोचहा विधायक का औचक निरीक्षण: अंबेडकर आवासीय विद्यालय में भारी अनियमितता उजागर, प्राचार्य को लगाई फटकार

मुजफ्फरपुर। बोचहा विधायक बेबी कुमारी ने मंगलवार को मुसहरी प्रखंड के राजवाड़ा स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई।
विधायक ने विद्यालय के प्राचार्य को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि भवन की छत से छड़ और बालू साफ दिखाई दे रहे हैं, जो घटिया निर्माण की ओर इशारा करता है। इस पर उन्होंने तत्काल भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर को फोन कर मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बेबी कुमारी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए वह अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग को भी पत्र लिखेंगी, ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।