Advertisement

बेनीबाद में भीषण सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत, बेटी घायल; चालक फरार, खलासी की पिटाई

-बेनीबाद में भीषण सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत, बेटी घायल; चालक फरार, खलासी की पिटाई

मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक कुमार।
बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक औराई थाना क्षेत्र के वसुआ गांव का रहने वाला अरविंद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि युवक अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह अपने बेटे और बेटी को बाइक पर बैठाकर घुमाने के लिए निकला था।
इसी दौरान पिरौछा चौक के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौजूद लोगों ने कंटेनर के खलासी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने खलासी को भीड़ से बचाकर अपनी हिरासत में लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बेनीबाद थाना के अपर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।