–बेनीबाद उत्पाद विभाग ने 5 लीटर देशी चुलाई शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के शीशवारा में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में संजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। देर शाम की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद अधिकारी उपेंद्र मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि संजीत कुमार शराब लेकर कही सप्लाई करने जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। उसके बाद गिरफ्तार धंधेबाज को शराब के धर दबोचा।

उत्पाद अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में शराब की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।












