Advertisement

बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी से क्रिकेट तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

–बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी से क्रिकेट तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजापाकर–संजय श्रीवास्तव।
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे चरण के तहत कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो एवं क्रिकेट मैचों का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चार समूहों—टीम ए, बी, सी और डी—में विभाजित कर मुकाबले कराए गए।
खेल मुकाबलों में कबड्डी (गर्ल्स) में टीम ए ने टीम बी को हराकर जीत दर्ज की, जबकि कबड्डी (बॉयज) में टीम बी विजयी रही। वॉलीबॉल (बॉयज) में टीम ए ने बाजी मारी। खो-खो (गर्ल्स) में भी टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम डी विजेता बनी।


कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह एवं रेफरी द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक विकास होता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
ज्ञात हो कि 05 फरवरी 2026 से चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ खेलों को सफल बनाया। आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं कप प्रदान किए जाएंगे।