Advertisement

बिहार वालों…कंबल छोड़ अब कश्मीरी रजाई निकाल लीजिए

-बिहार वालों…कंबल छोड़ अब कश्मीरी रजाई निकाल लीजिए

-29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा कड़ाके की ठंड

ब्यूरो। पटना।

बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। अगले दो दिनों के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। अभी बंगाल की खाड़ी में हलचल से थोड़े बादल हैं। इसलिए तापमान 11°C से ऊपर है। कुछ दिन पहले तापमान 9°C तक पहुंच गया था। दिसंबर की शुरुआत में सर्द हवाएं चलेंगी।


पटना IMD के अनुसार, अभी उत्तर पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम की हवाएं 140 नॉट की रफ्तार से चल रही हैं। ये हवाएं समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी ऊपर चल रही हैं। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। यह पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी। 30 नवंबर या 1 दिसंबर को मैदानों में शुष्क पछुआ हवा चलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 1 दिसंबर के आसपास न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।