Advertisement

बिहार में मौजूदा पोस्टिंग से खुश नहीं 16 हजार शिक्षक? ट्रांसफर के लिए किया अप्लाई

बिहार में मौजूदा पोस्टिंग से खुश नहीं 16 हजार शिक्षक? ट्रांसफर के लिए किया अप्लाई

संवाददाता। पटना।

बिहार में क्या 16 हजार से ज्यादा शिक्षक अपनी मौजूदा पोस्टिंग से खुश नहीं है? ये सवाल उस वक्त उठने लगा जब सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 16 हजार से भी ज़्यादा शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है। 22 नवंबर तक टीचर्स ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ट्रांसफर प्रक्रिया में नियमित शिक्षकों के साथ-साथ सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक और BPSC से नियुक्त शिक्षक भी हिस्सा ले सकते हैं। टीचर्स की चॉइस के आधार पर दिसंबर के तीसरे या चौथे हफ्ते में ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाएगी। जनवरी के पहले हफ्ते में सभी टीचर्स को अपने नए स्कूल में जॉइन करना होगा।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, ट्रांसफर के लिए आने वाले सभी आवेदन की ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। ट्रांसफर के लिए टीचर्स के चुने गए विकल्पों और स्कूलों में खाली जगहों के आधार पर सॉफ्टवेयर की मदद से ट्रांसफर किया जाएगा। अगर किसी टीचर की पहली पसंद वाले स्कूल में जगह नहीं है तो उनकी दूसरी पसंद के स्कूल में ट्रांसफर करने की कोशिश की जाएगी। यही वजह है कि टीचर्स से ट्रांसफर के लिए 10 विकल्प मांगे गए हैं। सभी टीचर्स को जनवरी के पहले हफ्ते में अपने नए स्कूल में जॉइन करना होगा।