Advertisement

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी: छात्राओं का दबदबा, साइंस में छात्र ने मारी बाजी

–बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी: छात्राओं का दबदबा, साइंस में छात्र ने मारी बाजी

पटना/दीपक। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड को देश में सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए धन्यवाद दिया।
इस वर्ष के परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.06 दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने टॉप किया, जबकि साइंस में छात्र ने बाजी मारी। कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं शामिल हैं, जो उनकी शानदार सफलता को दर्शाता है।


साइंस संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं साक्षी और अपना दूसरे स्थान पर रहे।
आर्ट्स संकाय में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक लाकर टॉप किया। वहीं कॉमर्स संकाय में पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल की अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।