Advertisement

बाल दिवस पर भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान की जन-जागरूकता रैली निकली

-बाल दिवस पर भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान की जन-जागरूकता रैली निकली

वाराणसी। 14 नवंबर 2025

बाल दिवस के अवसर पर आज बीएचयू सिंहद्वार से संकटमोचन द्वार तक भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के तहत एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली भारत सरकार की स्माइल परियोजना के अंतर्गत अपना घर आश्रम, 28 बटालियन एनसीसी गर्ल्स, समाज कल्याण विभाग, चाइल्ड लाइन, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।

भिक्षा न दें, सेवा करें — संदेश गूंजा पूरे मार्ग पर:

रैली में हिस्सा लेने वाले सभी संगठनों ने काशी वासियों से आग्रह किया कि वे किसी भी व्यक्ति को नकद में भिक्षा न दें।
निराश्रित, असहाय और लावारिस लोगों को अपना घर आश्रम भेजकर उनके भोजन, दवा, वस्त्र और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिखाई हरी झंडी:

कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन का मजबूत कदम बताया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

सामाजिक न्याय मंत्रालय के निर्देश पर चल रहा अभियान:

भिक्षावृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि आर्थिक और सामाजिक मजबूरियों से जूझ रहे लोगों को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

सूचना दें, सहयोग करें:

यदि कोई भीख माँगता हुआ दिखे, तो उसकी सूचना 7521060001 पर देकर उसे अपना घर आश्रम पहुँचवाने में मदद करने की अपील की गई।

सम्मानित अतिथि और सहयोगी:

कार्यक्रम में
राकेश सिंह, अरविंद अग्रवाल, रवि उपाध्याय, एस.के. शर्मा, अरुण गुप्ता, सिविल डिफेंस कार्यकर्ता, श्याम सुंदर प्रसाद, निर्मल चौधरी, पूजा श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व नेतृत्व डॉ. के. निरंजन ने किया।
जनता और मीडिया जगत का विशेष धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

टोटो गाड़ी भेंट — नई पहल:

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के मानद सचिव श्याम सुंदर प्रसाद एवं किशन जालान ने आश्रम को एक टोटो गाड़ी प्रदान की। यह गाड़ी पूरे शहर में घूमकर संगीत के माध्यम से लोगों को नकद भिक्षा न देने के लिए जागरूक करेगी।

मेजर संगीता और डॉ. शशिकला जायसवाल द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विशेष योगदान दिया गया।

प्रभु कृपा सभी पर बनी रहे।