Advertisement

बाल दिवस के मौके प्रतियोगिताएं आयोजित,उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित

-बाल दिवस के मौके प्रतियोगिताएं आयोजित,उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित

बन्दरा।दीपक।

बाल दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय सिमरा में चाचा नेहरु की जयंती मनाई गयी। इस दौरान छात्रों के बीच 100मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, पेन्टिग, बोरा दौड़, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उत्कृष्ट छात्रों को शिक्षकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।वहीं मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैंगरा में भी बाल दिवस के मौके विविध कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित किये गए।यहां भी विजेता प्रतिभागियों को शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।उधर सकरी मन एनलाईटेन प्रेप कोचिंग सेंटर में भी बच्चों के बीच बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित कर टॉपर्स बच्चों को सम्मानित किया गया तथा टॉफियां आदि बांटी गई।केक भी काटे गए।