Advertisement

बाबा खगेश्वरनाथ में गरुड़ की नई प्रतिमा स्थापित

बाबा खगेश्वरनाथ में गरुड़ की नई प्रतिमा स्थापित

-राजस्थान से मंगाई गई संगमरमर की प्रतिमा
-अनन्त चतुर्दशी पर हुई स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा पूजन

मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।

अनंत चतुर्दशी के मौके पर क्षेत्र के अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर मतलुपुर में संगमरमर से निर्मित गरुड़ की नई प्रतिमा का स्थापना किया गया है। प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा पूजा के बाद इसे प्रतिस्थापित किया गया। पूजा के दौरान मौजूद अमृतेश कुमार एवं अन्य लोगों ने बताया कि राजस्थान से यह प्रतिमा मंगाई गई है। संगमरमर से यह निर्मित है। उन्होंने बताया कि आज अनंत चतुर्दशी है। भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ है और आज विशेष तिथि में भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है।

 

लिहाजा बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में गरुड़ के नए स्वरूप में नए प्रतिमा का स्थापना किया गया है। उन्होंने बताया कि गरुड़ की प्राचीन प्रतिमा पहले से स्थापित है, लेकिन किसी कारण से वह खंडित हो गई है। लिहाजा नई प्रतिमा का स्थापना किया गया है। संगमरमर की नई प्रतिमा राजस्थान से मंगाई गई है।उन्होंने बताया कि पंडित परमानंद झा के द्वारा पूजन के बाद काशी प्रसाद मेहता एवं रामनरेश मेहता(मुरौल नगर मुख्य पार्षद)के द्वारा प्रतिमा स्थापित कराया गया।मौके पर पूर्व कुलपति डॉ गोपाल जी त्रिवेदी,अमृतेश कुमार,संजय त्रिवेदी,मनोज त्रिवेदी,ललन त्रिवेदी,राजन झा आदि भी थे।