-विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर प्रखण्ड के 24स्थलों पर होंगे विविद्द कार्यक्रम एवं रैलियां
बन्दरा। दीपक।
विश्व गर्भनिरोधक दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम तथा रैलियों आदि का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर सोमवार को बन्दरा पीएचसी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभाग की अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को लेकर निर्देशित किया गया।

बैठक के बाद बन्दरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि मंगलवार को इस मौके पर सभी एपीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित 24 स्थलों पर कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान सभी जगह पर रैलियां भी निकाले जाएंगे। बैठक में सभी मुखियों को भी अपने स्तरों से गतिविधियों को लेकर निर्देशित किया गया। परिवार नियोजन को लेकर लोगों को हर माध्यमों से जागरूक करने तथा विभिन्न साधनों को उपयोग में लाने को लेकर जागरूकता हेतु निर्देश दिया गया।यहां बीडीओ आमना वसी,प्रखण्ड प्रमुख सोनी चौधरी भी थे।














