-बन्दरा में बोले जदयू एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह — “एनडीए सरकार बनेगी पूर्ण बहुमत से, विकास के लिए कोमल सिंह को जिताएं”
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
जदयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बंदरा प्रखंड के सकरी-चांदपुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

सभा में उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह को गायघाट विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
एमएलसी सिंह ने कहा कि पिछली बार एनडीए के विधायक नहीं रहने के कारण गायघाट क्षेत्र विकास से पिछड़ गया। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार विकास और स्थिर सरकार के लिए एनडीए को समर्थन दें।











