Advertisement

बन्दरा में कृषि प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

-बन्दरा में कृषि प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

रबी महाभियान 2022 के मौके पर प्रखंड मुख्यालय बन्दरा में कृषि प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक निरंजन राय के द्वारा किया गया। मौके पर उपनिदेशक(शस्य), सहायक निदेशक (बीज विश्लेषण) एवं सहायक निदेशक(प्रक्षेत्र) भी मौजूद थे।

इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यों की सराहना की।किसानों से आग्रह किया कि अविलम्ब अधिक से अधिक ऑनलाइन प्रक्रिया कर तेलहन बीज का क्रय क्रेंम इस मौके पर पूर्व से ऑनलाइन निबंधित कृषकों को तेलहन बीज का वितरण किया गया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुजफ्फरपुर ने सरकार द्वारा रबी मौसम के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया।उन्होंने आय को दोगुनी करने हेतु किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने का सुझाव दिया।मौके कृषि विशेषज्ञों ने रसायनों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से बताते हुए किसानों को अपने खेतों में रसायन एवं उर्वरकों का केवल अनुशंसित मात्राओं में उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की के वैज्ञानिक निधि कुमारी ने किसानों के बीच में लगने वाले फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी।रबी मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी की खेती, फसलों की खेती, गेहूं की खेती,मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन,जल जीवन हरियाली,प्राकृतिक खेती आदि पर किसानों को विस्तार से बताया और कृषि पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।इस दौरान प्रखण्ड के कई जनप्रतिनिधि एवं आमंत्रित किसान मौजूद थे।