– किसानों में खादों की मारामारी, महंगे दामों की वजह से किसानों में मची है बेचैनी
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा एवं गायघाट प्रखंड के बॉर्डर क्षेत्र के इलाकों में यूरिया, डीएपी, पोटाश एवं अन्य खादों के लिए किसानों में मारामारी हैं । दामों की वजह से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि कालाबाजारी के रूप में उन लोगों को खाद दिया जा रहा है।

यह अलग बात है कि सरकार के कृषि विभाग के अधिकारी उचित दरों पर किसानों को खाद मिलने के दावे कर रहे हैं, लेकिन किसानों का बताना है कि उनके जरूरत के हिसाब से खाद के बोरे नहीं मिल रहे हैं। वहीं दामों को भी बढ़ा कर लिया जा रहा है। जिसके कारण से गरीब किसानों के द्वारा खेती किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जरूरत के मुताबिक उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों में परेशानी के साथ नाराजगी है। किसानों का बताना है कि सरकार एवं सिस्टम के अधिकारियों के कथनी और करनी में अंतर है।लिहाजा सुदूर गांव के इलाकों में तंगहाल किसान परेशान हैं।














