Advertisement

बन्दरा में आधे दर्जन से ज्यादा हैं शतायु वोटर

-बन्दरा में आधे दर्जन से ज्यादा हैं शतायु वोटर

-विभिन्न बूथों पर ऐसे लोग
-महिलाओं की संख्या ज्यादा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

लोकसभा चुनाव में अबकी बार चुनाव आयोग ने उम्र दराज असक्षम वोटरों के घर पर जाकर वोटिंग कराने को लेकर निर्देशित किया है। लिहाजा ऐसे में क्षेत्र के उम्र दराज वोटरों में भी अबकी मतदान की ललक बढ़ी है। प्रखंड के आधिकारिक सूत्रों का बताना है कि प्रखंड क्षेत्र में तकरीबन आधे दर्जन से अधिक शतकवीर या शतायु उम्र के वोटर हैं,हालांकि इसके अद्यतन सत्यापन एवं चिन्हित करने को लेकर प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है, लेकिन सूत्रों का बताना है कि प्रखंड के गोविंदपुर छपरा में मध्य विद्यालय बायां भाग बूथ पर ताजीवर खातून 101 साल की महिला वोटर है। इसी तरीके से बन्दरा में मध्य विद्यालय पूर्वी भाग में लीला देवी 101 साल की महिला वोटर है। इसी तरीके से प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में संतोष पासवान की उम्र 100 साल तो मध्य विद्यालय तेपरी दायां भाग में रघुनाथ ठाकुर 100 साल के उम्र के वोटर हैं।

इस तरह से तकरीबन आधे दर्जन ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र करीब 100 साल या इससे ज्यादा है। हालांकि इनकी अद्यतन स्थिति के संदर्भ में इन्हें चिन्हित और सत्यापित करने को लेकर अधीनस्थ बीएलओ को निर्देशित किया गया है। बन्दरा के बीडीओ किरण कुमारी ने बताया कि सौ प्लस के वोटरों को चिन्हित कराने के बाद ही सही संख्या सामने आ सकेगी।