Advertisement

बन्दरा: प्रखंड अर्जक संघ का सम्मेलन,प्रखण्ड कमिटी का गठन

-प्रखंड अर्जक संघ का सम्मेलन,प्रखण्ड कमिटी का गठन

बंदरा।दीपक।

प्रखंड अर्जक संघ का सम्मेलन रविवार को पीरापुर मधैया ग्राम में जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जय किसुन पासवान तथा संचालन शत्रुधन महतो ने किया।

वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जक संघ वर्णविहीन एवं वर्गविहीन समतामूलक समाज बनाने लिए दृढ संकल्पित है।सम्मेलन के दौरान प्रखंड कमिटी का सर्व सम्मति से चुनाव हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद पर अच्छेवर पासवान, सचिव पद पर पंकज कुमार,कोषाध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह चुने गए। वहीं 15 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। सम्मेलन को राम बली मेहता, चंदेश्वर प्रसाद पूर्व शिक्षक ,राम सूरत शर्मा शिक्षक,महेश राय शिक्षक,संजय कुमार उसरा ,प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया।