-पीएचसी में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
दीपक।बन्दरा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने इसकी शुरुआत कराई। चिकित्सा पदाधिकारी ने इस दौरान प्रचार वाहनों को भी क्षेत्र में हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया।

उन्होंने बताया कि 28 मई से 1 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा कर्मियों की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन लापरवाह कई कर्मियों के खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरीके से चिकित्सा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान की शुरुआत के मौके पर पीएचसी के कई चिकित्सा कर्मी, एएनएम, जीएनएम आदि मौजूद थे।














