Advertisement

बन्दरा : डेंगू एवं चिकनगुनिया को लेकर बीडीओ ने की विभागीय अधिकारियों की बैठक

-डेंगू एवं चिकनगुनिया को लेकर बीडीओ ने विभागीय अधिकारियों की बैठक

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड के सभी विभाग अधिकारियों के साथ बीडीओ आमना वसी ने बैठक की। जिसमें डेंगू एवं चिकनगुनिया के रोकथाम एवं इससे पीड़ित लोगों के त्वरित इलाज को लेकर जन जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने स्तरों से कार्रवाई एवं अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बीडीओ ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षणों से लोगों को अवगत कराने,आसपास के गंदगियों की साथ-सफाई,जलजमाव रोकने तथा स्वच्छ खानपान आदि को लेकर अभियान चलाने आदि के निर्देश दिए गए। वहीं प्रवासी लोगों को घर आने-जाने की स्थिति में अनिवार्य रूप से पास के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर निर्देशित किया गया।खासकर मेट्रो सिटी से आने वाले लोगों पर विशेष सतर्कता रखने को कहा गया है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर सक्रियता बढ़ाने, कार्रवाई एवं जागरूकता का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।