-टीबी रोग मुक्त प्रखण्ड बनाने को लेकर हुई बैठक
बंदरा। दीपक।
प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में टीवी रोग मुक्त प्रखंड बनाने को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद बंदरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि इस अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड के बंदरा एवं तेपरी पंचायत को प्राथमिकता के तौर पर चुना गया है।पहले दोनों पंचायत को टीवी रोग मुक्त करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलावा बाल विकास परियोजना, जीविका एवं अन्य विभागों का भी सहयोग भी लिया जाएगा। एक हजार की आबादी पर सैंपल जांच के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे और 50 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया जाएगा। बैठक के दौरान बंदरा बीडीओ आमना वसी, बंदरा मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार,तेपरी मुखिया हरिश्चंद्र राम,बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर, जीविका कर्मी आदि मौजूद थे।














