Advertisement

बन्दरा: जाती आधारित गणना को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

-जाती आधारित गणना को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

बन्दरा। दीपक।

जाति आधारित गणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के न्यू बीआरसी भवन तथा प्रखंड सभागार में शुरू की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि 7 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले गणना कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज से शुरू किया गया। प्रत्येक दिन 4 पंचायतों के कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाना तय है।

अलग-अलग पंचायतों के कर्मियों के लिए 3 दिनों तक यह प्रशिक्षण चलेगा। जिसमें तय कार्यक्रम के अनुसार यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन बड़गांव,नूनफारा, सिमरा तथा पीरापुर पंचायत क्षेत्र के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गणना के दौरान प्रपत्रों को भरने, मकानों के नंबरीकरण, नजरी नक्शा बनाने आदि पर बिंदुवार विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षकों की टीम में नीरज कुमार,रंजन कुमार,मृत्युंजय कुमार,मो शाहिद रेजा,संजय कुमार,अलीमुद्दीन अली अहमद,अरविंद कुमार शामिल थे।