-बन्दरा के 93 बूथों पर लगाये गए विशेष कैम्प,त्रुटि संधारण को लेकर 676 वोटरों ने जमा कराया प्रपत्र
बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान वोटर लिस्ट में नामांकन एवं त्रुटि संधारण को लेकर विभिन्न प्रपत्र में आवेदन वोटरों से जमा लिए गए।

बन्दरा प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में बूथ संख्या 237 से 329 तक कुल 93 बूथ हैं। शिक्षक शाहिद रजा ने बताया कि इन बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रपत्र-6में 512 आवेदन तथा प्रपत्र-7 के 155 आवेदन तथा प्रपत्र-8 में कुल 59 आवेदन विभिन्न मतदान केंद्रों से प्राप्त किए गए। जिन पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आवेदन नाम जोड़ने,त्रुटि संधारण तथा मृत व्यक्तियों के नाम हटाने को लेकर अलग-अलग फॉर्मेट में जमा कराए गए हैं।












