Advertisement

बन्दरा के बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना

पैक्स चुनाव: बन्दरा के बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना

-बन्दरा प्रखण्ड के 20 बूथों पर होंगे 3 दिसम्बर को मतदान
-4 को प्रखण्ड मुख्यालय में होगी मतगणना

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पैक्स निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 3 दिसंबर को प्रखंड क्षेत्र के पैक्सों में अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान किए जाने हैं। इसको लेकर रविवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन कार्यो के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कैंप से प्रखंड के विभिन्न पैक्स क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना होती रही। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार प्रखंड के 20 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होने हैं। हर बूथ पर एक पोलिंग पार्टी को भेजा गया है। आपको बता दें कि प्रखंड के कुल 12 में से 11 पैक्सों में निर्वाचन का कार्य होना था।

जिसमें तेपरी एवं हत्था पैक्स अध्यक्ष का चुनाव उनकी कार्यकारिणी सदस्यों सहित निर्विरोध हो चुका है। शेष बचे 9 पैक्सों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर निर्वाचन का कार्य होना है। जिसके लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की भी प्रतिनियुक्ति संबंधित अधिकारी के द्वारा की गई है। निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर में बांटकर सेक्टर पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।मतपेटियों को रखने के लिए प्रखण्ड मुख्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।मतों की गिनती 4 दिसम्बर को होगी।