Advertisement

बन्दरा : आशा चयन को लेकर आम सभा का निर्देश

-आशा चयन को लेकर आम सभा का निर्देश

बंदरा। दीपक।

विभिन्न रिक्त वार्डों में आशा कार्यकर्ता चयन को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आम सभा करने से संदर्भित पत्र जारी किया है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि मुन्नी-बैंगरी पंचायत के रिक्त वार्डों में आशा कार्यकर्ता के चयन के हेतु 5,7,8 तथा 9 तारीख को आम सभा करने से संबंधित पत्र जारी किया गया है। वही तेपरी पंचायत के विभिन्न वार्डों में 10,11 एवं 12 तारीखों को आमसभा कराने को लेकर पत्र जारी किया गया। इस दौरान आवश्यक प्रक्रिया एवं उपस्थिति को लेकर निर्देशित किया गया है।