-बड़ी खबर: 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अंचल निरीक्षक!
मधुबनी, बिहार – निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जयनगर अंचल में तैनात अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार मंडल एक जमीन के दाखिल-खारिज मामले में कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। यह राशि किस्तों में ली जा रही थी, और पहली किस्त के तौर पर जब वह 3 लाख रुपये ले रहा था, उसी समय उसे उसके आवास के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी सुजीत सागर के नेतृत्व में पटना से आई विजिलेंस टीम ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया है।
इस कार्रवाई के बाद जयनगर अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। लोगों के बीच चर्चा है कि क्या अब भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी या यह सिर्फ एक और दिखावटी कार्रवाई है।
#घूसखोरगिरफ्तार #बड़ीकार्रवाई #बिहारसमाचार #मधुबनी #भ्रष्टाचारकेखिलाफ #VigilanceRaid #Rishwatखोरी #जनताजागरूकता















