Advertisement

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: रामपुरदयाल एवं पटसारा में नाइट ब्लड सर्वे, अब तक 101 लोगों के ब्लड सैंपल संग्रह

-फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: रामपुरदयाल एवं पटसारा में नाइट ब्लड सर्वे, अब तक 101 लोगों के ब्लड सैंपल संग्रह

— 24 से 27 नवम्बर तक 600 सैंपल का लक्ष्य

मुजफ्फरपुर।दीपक।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड में नाइट ब्लड सर्वे तेजी से चल रहा है। मंगलवार की रात पटसारा पंचायत में स्वास्थ्य टीम ने 50 लोगों के ब्लड सैंपल संग्रह किए,वहीं रामपुरदयाल में 51 सैम्पल संग्रह किए गए। प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि यह अभियान 24 से 27 नवंबर तक चलाया जा रहा है और कुल 600 व्यक्तियों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे का उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है ताकि समय पर दवा वितरण और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। अभियान में रैपिड रिस्पांस टीम, लैब टेक्नीशियन तथा आशा कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका है।

डॉ. नौशाद ने लोगों से अपील की कि वे सहयोग करें और सर्वे टीम के आने पर स्वेच्छा से ब्लड सैंपल देने में भाग लें, ताकि इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

फाइलेरिया को लेकर जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, पोस्टर और घर-घर जानकारी भी दी जा रही है।

क्या है फायलेरिया सैम्पल कलेक्शन कैम्प:

फायलेरिया के नमूने एकत्र करने के लिए आयोजित शिविर को फायलेरिया सैम्पल कलेक्शन कैम्प कहते हैं, जिसमें आमतौर पर स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों से रक्त के नमूने लेते हैं ताकि परजीवी की जांच की जा सके। इन शिविरों का उद्देश्य फाइलेरिया के संक्रमण की पहचान करना और क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति का पता लगाना है, खासकर रात के समय नमूने लिए जाते हैं जब परजीवी अधिक सक्रिय होते हैं। इन शिविरों में फाइलेरिया से बचाव और उपचार की जानकारी भी दी जाती है। फायलेरिया उन्मूलन कैम्प का उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण की जांच करना, संक्रमण की दर का आकलन करना और रोग की पहचान करना है।

रक्त संग्रह का समय:

फाइलेरिया परजीवी के कारण, रक्त का नमूना आमतौर पर रात 10 बजे से 2 बजे के बीच एकत्र किया जाता है, क्योंकि इसी समय परजीवी सबसे अधिक सक्रिय होते हैं।

यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में ग्रामीणों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के तरीके और समय पर इलाज के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।