-फतेहपुर फुलवरिया में सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
राजापाकर–संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत अंतर्गत फतेहपुर फुलवरिया ग्राम स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में माली मालाकार कल्याण समिति, वैशाली जिला के बैनर तले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सुधीर भगत के नेतृत्व में किया गया।

समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. राजीव मालाकार ने की, जबकि संचालन प्रखर युवा नेता अजय मालाकार ने किया। सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन किया और उनके जीवन संघर्ष व नारी शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने तथा शिक्षित व सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार ने बिहार सरकार से 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर राजकीय सम्मान के साथ शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग की। साथ ही पटना सहित बिहार के प्रत्येक जिले में स्थायी फूल मंडी स्थापित करने की भी मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भक्त सहित बड़ी संख्या में माली समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों महिला-पुरुष समाजजन उपस्थित रहे।








