Advertisement

प्रभार के मामले में चिकित्सा पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

-प्रभार के मामले में चिकित्सा पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

-कार्यवाई की चेतावनी
-2दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक

कोल्ड चैन हैंडलर देश दीपक भारती को स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा से नियमित टीकाकरण संबंधी प्रभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया था,लेकिन अभी तक यह प्रभार नहीं लिया गया है। इस मामले को लेकर प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बन्दरा डॉक्टर नौशाद अहमद ने स्पष्टीकरण की मांग की है।

इस संदर्भ में आवश्यक पत्र जारी किया गया है। जिसमें ऐसी स्थिति को कार्य के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही का द्दोतक बताते हुए तथा वरिया अधिकारी के आदेश की अवहेलना मानते हुए स्पष्टीकरण की मांग एवं कार्यवाई की चेतावनी दो पत्र निर्गत तिथि से दो कार्यवाई की चेतावनी दी गयी है। वहीं 2 कार्य दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।