Advertisement

पैक्स प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

-पैक्स प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

-बन्दरा में 9 पैक्सध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए होंगे चुनाव
-न्यू बीआरसी में होगी मतगणना

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

मंगलवार को प्रखंड निर्वाचन कार्यालय ने सभी पैक्स प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह का प्रतीक आवंटन कर दिया।प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 3 दिसंबर को प्रखंड में 9 पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव सुबह 7बजे से शाम के साढ़े 4 बजे तक होंगे,जबकि 4 दिसंबर को बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित न्यू बीआरसी भवन में मतों की गिनती सुबह 8 बजे से गिनती खत्म होने तक लगातार जारी रहेगी।