Advertisement

पूसा : महावीर मानस मंदिर में हवन एवं कन्या पूजन का आयोजन

-महावीर मानस मंदिर में हवन एवं भंडारा का आयोजन

दीपक। समस्तीपुर।


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय पूसा स्थित महावीर मानस मंदिर में हवन एवं कन्या भोजन कराया गया। ज्ञात हो 10 फरवरी से ही महावीर मानस मंदिर में माघ गुप्त नवरात्रि चल रही थी।

रविवार को नवमी तिथि को विधिवत तरीके से पुजारी गौतम मिश्रा ने मां को 56 प्रकार का भोग लगाया। हवन कराया गया। तत्पश्चात 11 कन्याओं को भोजन करवाया गया। पंडित गौतम मिश्रा ने बताया की मां की कृपा बनी रहे तो चैत्र नवरात्रि को और भव्य तरीके से पूजनोत्सव मनाया जायेगा।कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार कर रहे थे।