Advertisement

पूर्व उपप्रमुख दिनेश राय का हार्ट अटैक से निधन, बंदरा प्रखंड में शोक की लहर

-पूर्व उपप्रमुख दिनेश राय का हार्ट अटैक से निधन, बंदरा प्रखंड में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

बंदरा प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख एवं हत्था पश्चिमी के पूर्व पंचायत समिति सदस्य, लोहरखा निवासी दिनेश राय का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शहर के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिनेश राय अपने मिलनसार और मृदु स्वभाव के कारण लोगों में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक और जनसरोकार के मुद्दों में उनकी सक्रिय भूमिका को स्थानीय लोग आज भी याद करते हैं।

जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि:

उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
शोक संदेश व्यक्त करने वालों में वर्तमान उपप्रमुख उमेश राय,शिक्षक जितेंद्र राय,पंसस पति रिंटू ठाकुर (तेपरी),बंदरा पूर्वी जिला पार्षद फनीश कुमार उर्फ चुन्नू,बंदरा पश्चिमी जिला पार्षद रामानंद ओझा उर्फ मुकेश ओझा,जिला जदयू उपाध्यक्ष मनोज झा,20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,राजद नेता जय प्रकाश यादव आदि शामिल हैं।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।