-सिनीडीह चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने के लिए जमडीहा लाला टोला व तेलमोच्चो के महापरिवार को भी किया गया आमंत्रित
फुलारीटांड।संवाददाता।
सिनीडीह में श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार, बाघमारा अंचल द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजा की तैयारी जोरों पर है। महापरिवार के सदस्यों ने जमडीहा लाला टोला और तेलमोच्चो लाला टोला पहुंचकर पूजोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

जमडीहा के कायस्थ महापरिवार ने पूजा में शामिल होने पर सहमति जाहिर की। साथ ही श्यामडीह, कतरास, सोनारडीह, सिजुआ, अंगारपथरा, लोयाबाद, सेंद्रा, बांसजोडा, भूली के कायस्थ महापरिवार से मिलकर पूजा में आने के लिए आमंत्रित किया गया. मौके पर दिलीप वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, प्रशां दयाल, सुजित सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, प्रिंस सिन्हा, अजय लाला, चन्द्रशेखर सिन्हा, मुकेश सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, रूपेश कुमार लाला, विपिन सिन्हा, रविराज सिन्हा, सुनील कुमार लाला आदि मौजूद थे। इधर नावागढ निवासी सह बांसजोड़ा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला ने बताया कि पूजा की तैयारी जोरो पर है। पूजा में चित्रगुप्त महापरिवार के सभी सदस्यों का स्वागत है। जबकि पूजा कमेटी के सचिव प्रकाश सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष सुजित सिन्हा ने कहा कि सिनीडीह में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। जिसमें समाज के लोगों से बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी।












