–पीयर थाना में कुंदन कुमार ने संभाली कमान, बोले– शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण होगी प्राथमिकता
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित पीयर थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में कुंदन कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

साथ ही लंबित वारंटियों की धरपकड़ अभियान तेज किया जाएगा तथा शराब के अवैध कारोबार और शराबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक समन्वय पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पीयर थाना क्षेत्र के बड़गांव में पुलिस-पब्लिक विवाद के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष रजनीकांत को एसएसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विभाग ने कुंदन कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।











