-देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-पिरापुर बांध से हुई गिरफ्तारी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना की पुलिस ने देसी शराब के साथ पिरापुर से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने रविवार की शाम बताया कि पीरापुर बांध से यह गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के दौरान चुन्नू राम को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
















