–पहले ही बैच में शानदार प्रदर्शन, SKCC लैंग्वेज एकेडमी के सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक। VIJAY SIR SKCC LANGUAGE ACADEMY के पहले ही इंटर बैच ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। शिवदहा-63 स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर परिसर में मात्र 6 बच्चों की पहल पर शुरू हुए इस बैच ने शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम देकर सभी को चौंका दिया।
इस बैच में अंग्रेजी और हिंदी विषयों की विशेष रूप से पढ़ाई कराई जाती है, जिसका परिणाम छात्रों के अंकों में साफ देखने को मिला। सभी छात्रों ने इन दोनों विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।

छात्रों में विशाखा ने 424 अंक हासिल कर सभी विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, जो इस बैच की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। वहीं विशाल ने 384 अंक (हिंदी-82, अंग्रेजी-87), कौशल ने 332 अंक (हिंदी-83, अंग्रेजी-67), प्रेमशंकर ने 315 अंक (हिंदी-71, अंग्रेजी-77), नीरज ने हिंदी में 70 और अंग्रेजी में 55 अंक, तथा अमरजीत ने हिंदी में 60 और अंग्रेजी में 56 अंक प्राप्त किए।
संस्थान के शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की मेहनत और लगन ने यह सफलता दिलाई है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।










