‘पहली बार लाठीचार्ज हुआ है क्या, होता ही रहता है’.. BSSC अभ्यर्थी पर लाठीचार्ज पर बोले ललन सिंह
संवाददाता। पटना।
पटना में परीक्षा रद्द कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। अब इसको लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गयी। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जदयू के राष्ट्रीय ललन सिंह ने विवादित बयान दिया है। दरअलस, पत्रकारों ने जब ललन सिंह से इसको लेकर सवाल किया तो वे भड़क गए और कहा कि “पहली बार लाठी चार्ज हुआ क्या, होता ही रहता है.

यह कोई नई बात नहीं है”.ललन सिंह ने आगे कहा कि लाठीचार्ज कहां हुई है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से सभी को अपना विरोध दर्ज करने का अधिकार है। लेकिन कोई कानून तोड़ेगा तो कानून को स्थापित करना ही पड़ेगा। बीजेपी नेताओं के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि एक तरफ जंगलराज है, तो दूसरी तरफ कानून का राज स्थापित किया गया तो भी सवाल किया जा रहा। बीजेपी नेता कौन सा राज खोज रहे हैं।











