Advertisement

पति पर खर्च नहीं देने, मारपीट और दूसरी शादी का आरोप, महिला ने हत्था थाना में लगाई न्याय की गुहार

-पति पर खर्च नहीं देने, मारपीट और दूसरी शादी का आरोप, महिला ने हत्था थाना में लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
हत्था थाना क्षेत्र के हत्था निवासी कैसर खातून ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, खर्च नहीं देने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हत्था थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसका पति पिछले लगभग छह वर्षों से उसे और उसके बच्चे को खर्चा नहीं देता है। साथ ही आए दिन उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता है। इससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान है।
कैसर खातून ने बताया कि 6 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसके पति ने उसके साथ तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि उसका पति पिछले पांच सालों से घर पर नहीं रह रहा था,

और कोलकाता में काम करता था। इसी दौरान उसने पश्चिम बंगाल के हुगली जिला की शाहीन परवीन नामक महिला से प्रेम संबंध में दूसरी शादी कर ली, जिससे उसे एक बच्चा भी है।
पीड़िता का आरोप है कि तलाक देने के बावजूद उसका पति अब भी उसके संपर्क में रहकर उसे परेशान करता है और घर आकर मारपीट करता है।
मामले को लेकर महिला ने हत्था थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।