-पटना में महावीर सिंह पुस्तकालय का भव्य शुभारंभ, युवाओं के लिए बनेगा ज्ञान का केंद्र
पटना।अनूप:राजधानी पटना के अंडारी जैतीया बेलदारी चक क्षेत्र में रविवार को महावीर सिंह पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख राजनीतिक एवं प्रशासनिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजन सिंह उर्फ आशु भैया चर्चा के केंद्र में रहे, जिनके संबोधन ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
उद्घाटन समारोह में जितेंद्र सिंह गंगवार, पारसनाथ, कृष्ण कुमार मंटू समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
आशु भैया का प्रेरणादायक संबोधन:
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राजन सिंह (आशु भैया) ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार बताया। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने और ज्ञान को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती है।

सोनम पासवान ने की सराहना:
इस मौके पर सोनम पासवान ने कहा कि पुस्तकालय का निर्माण युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करेगा और क्षेत्र में नई सोच को जन्म देगा। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता और प्रगति की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार:
जितेंद्र सिंह गंगवार और पारसनाथ ने अपने संबोधन में पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे युवाओं के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। वहीं कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के पुस्तकालयों की संख्या बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार सहित कई स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
समापन में यह विश्वास जताया गया कि महावीर सिंह पुस्तकालय आने वाले समय में क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए ज्ञान का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।












