Advertisement

पटना में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी

-पटना में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी

-हजारों छात्रों का समर्थन

पटना: कड़ाके की ठंड के बावजूद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशांत किशोर ने बिहार के छात्रों के हित में अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर गांधी मूर्ति के नीचे खुले आसमान के नीचे दिन-रात अनशन जारी रखा है।

उनके समर्थन में हजारों छात्र–छात्राएं और जन सुराज के नेता धरने पर बैठे हैं। विशेष रूप से BPSC अभ्यर्थी और विभिन्न छात्र संगठन सरकार से री-एग्जाम कराने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

धरनास्थल पर “जो सरकार री-एग्जाम करवा न सके, वह सरकार निकम्मी है” जैसे नारे गूंज रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे छात्रों ने प्रशांत किशोर के साथ आमरण अनशन में अपनी एकजुटता दिखाई है।

जन सुराज परिवार ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर कदम उठाने की मांग की है। छात्रों की यह लड़ाई प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा संदेश दे रही है।

#प्रशांत_किशोर #BPSC_रीएग्जाम #जन_सुराज #बिहार_छात्र #आमरण_अनशन