-सूबे के ग्राम कचहरीयों को मिले सर्व सुविधा : जय सिंह राठौर
-पंच सरपंच संघ के 11 वें राज्यस्तरीय महासम्मेलन में उठी पंच सरपंच के हक की आवाज
पटना ।संवाददाता।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का 11 वां राज्यस्तरीय महासम्मेलन शुक्रवार को बापू सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में पंचों एवम सरपंचों ने भाग लिया। महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संघ के संरक्षक जय सिंह राठौड़ जी ने कहा, सूबे के ग्राम कचहरी एवं इसके निर्वाचित जनप्रतिनिधि उप सरपंच, पंच, सरपंच, प्रहरी सहित नियोजित कर्मी वर्ष 2006 से घोर उपेक्षित हैं, जिससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना साकार करने में प्रतिनिधि कर्मी गणों को काफी असुविधाएं हो रही हैं तथा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लगभग 80% आबादी का न्यायिक एवं विकासात्मक कार्य बाधित हो रहा है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिनांक 13/12/2013 को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों एवं 22 जुलाई 2016 को वेबकास्टिंग के माध्यम से दिए गए वक्तव्य तथा तत्कालीन डीजीपी अभयानंद द्वारा निर्गत आदेश ज्ञापांक 3/अभियान दिनांक 2/1/2012 एवं संघ शिष्टमंडल से तत्कालीन पंचायती मंत्री डॉ भीम सिंह सहित निदेशक महोदय के उपस्थिति में हुई। 19 अगस्त 2013 की वार्ता व निर्गत आदेश निर्देशों का आज 9 वर्ष बाद भी अनुपालन नहीं हो सका है।
जय सिंह राठौर ने कहा की उक्त आदेश निर्देशों का अनुपालन प्रखंड, पंचायत,थाना, जिला स्तर के अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मचारी, सिपाही यहां तक कि चौकीदार भी करने से इनकार करते हैं तथा गलत टिप्पणी करते हैं। बिहार के सभी ग्राम कचहरी को अभिलंब निम्नांकित सभी सेवाएं सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि सूबे के सभी सरपंच, पंच, उप सरपंच, जनप्रतिनिधि, सचिव, न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी प्रहरी तथा कर्मी संयुक्त रूप से माननीय अनुमंडल व्यवहार उच्च न्यायालय आदि का बोझ कम करते हुए बिहार पंचायती राज को देश ही नहीं विश्व स्तर पर न्याय के साथ विकास विश्वास की अवधारणा को प्रमाणित कर अग्रणी भूमिका स्थापित कर सके। यह मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक एवं अद्वितीय साहसिक कदम होगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि हम संघ के माँग के समर्थन में ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा सम्पन्न बनाने हेतु, संघ के संघर्ष में अपना स्वर को मिलाता हूँ, साथ ही यह घोषणा करता हूँ, कि आपके समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष में पूरी तन्मयता से आपके साथ मौजूद रहूंगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक नीतू सिंह ने कहा की ग्राम कचहरी को शशक्त बनाने हेतु जो भी आवश्यक कदम होगा मैं सहयोग करूँगी। सम्मेलन को पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक संतोष सौरभ, अख्तरुल इस्लाम साहेब, पुर्व मंत्री शिवचंद्र राम अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।












