–पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का शुभारंभ, दीप महोत्सव का होगा आयोजन
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी। प्रखंड के सकरी मन स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में शनिवार की सुबह से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक माहौल और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
यज्ञ कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, महायज्ञ के उपरांत शनिवार की संध्या में मुजफ्फरपुर गायत्री शक्तिपीठ से पधारे ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा प्रवचन किया गया।

रविवार को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के बाद करीब एक दर्जन बरुआ का उपनयन संस्कार कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस संस्कार यज्ञ में इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का निःशुल्क उपनयन संस्कार करवा सकते हैं।
वहीं, रविवार की संध्या में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मकसूदन पाण्डेय, सूर्यनारायण पांडेय, नागेंद्र पांडेय, पूर्व मुखिया लालनारायण ठाकुर, अमरेश कुमार पांडेय, बैद्यनाथ पांडेय, संजय पांडेय, जयशंकर पांडेय, दिनेश मिश्र, लव कुमार पांडेय, प्रणव कुमार समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।








