-नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया
मुजफ्फरपुर। विद्युत आपूर्ति आंचल, मुजफ्फरपुर में शनिवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) का 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्युत अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न शाखाओं के कर्मियों ने अपनी-अपनी सेवाओं की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ लाइनकर्मियों एवं मानवबल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं कर्मियों की मेहनत से उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होती है।
स्थापना दिवस के मौके पर ऊर्जा बचत, सुरक्षा एवं उपभोक्ता संतुष्टि को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी कर्मियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
#NBPDCL #स्थापना_दिवस #मुजफ्फरपुर #विद्युत_विभाग #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ








