-सर्लाही क्षेत्र दो की विकास को लेकर मतदाता का झुकाव राजेन्द्र महतो की तरफ
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
मधेश के हॉट सीट में से एक सीट को माना जाता है क्योंकि इस सीट से पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रहे हैं। सर्लाही क्षेत्र दो की जनता की पहली पसंद राजेन्द्र महतो बनता जा रहा है। यहां से पूर्व मंत्री तथा यहां से निवर्तमान सांसद महेन्द्र राय यादव है। राय हंसुआ हथौड़ा से चुनाव लड़ रहा है। सत्ता गठवंधन उसी को समर्थन मिला है। लेकिन यह सिर्फ दिखावा है। नेपाली कांग्रेस तथा माओवादी केन्द्र के साथ नेकपा एस भी महेन्द्र राय यादव के साथ नहीं दिख रहे है। यहां के बोटर को क्षेत्र छोड़ने से नाराजगी थी जव वे फिर चुनाव लडने आये लेकिन एक धरा खुश थेकि उनके आने से सर्लाही का बिकास होगा। महेन्द्र राय यादव के पांच बर्ष के कार्यकाल में फिसड्डी साबित हुआ। ऐसा उनका बोटर भी मान रहा है। हरिपुरबा नगरपालिका, सहित अन्य गांवों मेंमतदाता से जव बिकास के बारे में पूछा तो सबो की एक ही राय थी कि विकास केमामले महेन्द्र राय से आगे राजेन्द्र महतो है। मलंगवा का अस्पताल, बिजली सब स्टेशन सहित कई विकास कार्य किए। हुलाकी राजमार्ग में महतो जी का योगदान है। उनके जीतने से क्षेत्र का अधिक बिकास होगा। इससे राजेन्द्र महतो का ग्राफ बढता ही जा रहा है।

घर दैलो कार्यक्रम में हरिपुरबा नगरपालिका में एक ८५बर्ष के बूढी औरत से वोट के लिए महतो जी आशीर्वाद मांगे तो बूढी बोली कि “अहां जीतबे करब” । ओ बजलीह जे हम श्राप दैत छीजे अहां एहि क्षेत्र मे रही। वेर वेर जीत कऽ विकास करियौ। इस पर महतो जी काफी भावुक हो गये। राजेन्द्र महतो को सामने देखने के लिए गांव की बहू भी आतुर दिखे। राजेन्द्र महतो तथा महेन्द्र राय यादव के बीच टक्कर देख एमाले से चुनाव लड़ रहे राज नारायण साह के बोटर भी असमंजस में है। नाम न छापने पर दर्जनों लोगो नेकहा राजेन्द्र महतो तथा राज नारायण साह में जिसका पलड़ा भारी होगा बोट उसी को देंगे। उनके कुछ बोटर तो उनका स्थान तीसरे पर होने के कारण वे महतो का दामन थाम लिया है। क्षेत्र में ऐसी चर्चा है किराज नारायण साह चुनाव नहीं लड़ने के मुड मे थे। वे रघुबीर के दबाव पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर जातीय समीकरण भी हौवा होता जा रहा है। महेन्द्र राय यादव के जीताने के लिए उनकी जाति गोलबंद हो रहे है, ऐसी क्षेत्र में काफी चर्चा हैं। तो पंच फोरना तथा बैश्य जाति के बोटर का गोलबंदी महतो जी के पक्ष में होता दिख रहा है । यही कारण है कि महतो जी का आत्म बल बढता ही जा रहा है। लेकिन चुनाव शतरंज का खेल है। कहना मुश्किल है। लेकिन फिलहाल महतो जी मजबूत स्थिति में है।












