-वैश्य विकास मंच द्वारा द्वारा आयोजित किया गया नागरिक अभिनंदन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
बैश्य विकास मंच सीतामढ़ी द्वारा एक अक्टूबर को गोयनका कालेज के सामान्य सदन हाल मे नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।इस अभिनंदन समारोह में उपस्थित बक्ताओ ने कहा कि बैश्य के सभी उप जातियों में रोटी बेटी का संबंध स्थापित हो। वक्ताओं ने कहा कि हमारी आबादी 27प्रतिशत है लेकिन राजनीति में काफी पीछे है। इसलिए राजनीति भागीदारी के लिए एक जुट हो।

सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस अभिनंदन समारोह में बिहार सरकार के श्रम मंत्री समीर कुमार महासेठ, नेपाल मधेश प्रदेश के मंत्री सुरीता साह,बिधान परिषद के उप सभापति राम चंद्र पूर्वे, बिधायक बृजेन्द्र चौधरी,केदार गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, बिधान पार्षद रेखा गुप्ता, पूर्व बिधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, पूर्व बिधायक राम जीवन प्रसाद , नेपाल गौर के मेयर शंभू साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।













