-विवाह पंचमी के अवसर पर नेपाल रेलवे ने ट्रेन सेवा की विस्तार करने की घोषणा
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
विवाह पंचमी मेला को देखते हुए नेपाल रेलवे ने ट्रेन की सेवा में विस्तार करने की घोषणा की हैं। नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 27,28तथा 29नवंवर को जयनगर से जनकपुरधाम के लिए सुवह 8.30(भारतीय समय अनुसार 8.15),दोपहर 12.30तथा 3बजे ट्रेन खुलेगी। वही जनकपुरधाम से जयनगर के लिए सुवह 10.45,दोपहर1.40तथा शाम 5.15में ट्रेन खुलेगी। अधिक यात्रियों का दबाव बढने पर ट्रेन की सेवा में विस्तार करने की बात भी कही है।













