Advertisement

नेपाल: राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आयोजित की शुभकामना कार्यक्रम

-राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आयोजित की शुभकामना कार्यक्रम

जनकपुरधाम /संवाददाता।

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (हल) ने निर्वाचित प्रदेश सांसदके सम्मान के लिए प्रदेश स्तरीय बधाई एवं शुभकामना कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तराई मधेश प्रमुख राम प्रताप साह (भोला) ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठन पर बिशेष जोर दिया जाएगा। प्रमुख अतिथि बिधायक कंचन बिच्छा साह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के साथ पार्टी की एजेंडा को प्रदेश सभा में रखेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी केपूर्व केंद्रीय सदस्य तथा ट्रेड यूनियन के सदस्य नथुनी लाल दास, पूर्व केन्द्रीय सदस्य श्रवण कुमार झा धनुषा जिला अध्यक्ष राम चंद्र यादव, सर्लाही जिला अध्यक्ष सत्य नारायण यादव, धनुषा जिला के युवा अध्यक्ष मन्नू झा, प्रदेश सदस्य नीरू केसी, केन्द्रीय सदस्य राम नारायण साह, धनुषा जिला उपाध्यक्ष राम नारायण ठाकुर सहित कई लोगो ने विचार रखें। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष असर्फी झा ने किया वहींमंच संचालन राम चंद्र मुखिया नेकीं। उपस्थित लोगो ने राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।