-युवक का शव पुलिस ने किया बरामद
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
गुरुवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23बिन्धी गांव के एक खेत से पुलिस ने एक30बर्षीययुवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। सुवह में ग्रामीणों ने खेत में युवक का लाश देखा।लाश मिलने की खबर आग की तरह फ़ैल गयी। देखते-देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को प्रादेशिक अस्पताल भेज दिया है। अभी तक लाश का पहचान नहीं हो सका है। लोगों का अनुमान है कि युवक को हत्या कर बिन्धी गांव के खेत में फेंक दिया है। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय धनुषा से मिली हैं।

















