Advertisement

नेपाल: धर्मान्तरण के विरोध में राजविराज में प्रदर्शन

-धर्मान्तरण के बिरोध में राजविराज में प्रदर्शन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

शनिवार को जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा सप्तरी एक के उम्मीदवार उपेन्द्र यादव के क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता अभियान के संयोजक विनय यादव के नेतृत्व में जिहाद के बिरोध में भारी प्रदर्शन किया गया। बिरोध प्रदर्शन सप्तरी एक के बिभिन्न क्षेत्रों किया गया। इसके बाद कोण सभा को संबोधित करते हुए बिनय यादव ने कहा कि चीन के इशारे पर उपेन्द्र यादव तथा मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत गद्दी पाकिस्तान के इशारे पर मधेश में जिहादी का बढावा मिल रहा है।
जिहादी गतिविधि से हिन्दू के अस्मिता पर खतरा उत्पन्न हो गया। पैसा की लालच में भोले बाले हिन्दूओं को धर्मान्तरण करवाया जा रहा है। जहां हिन्दू अल्पसंख्यक वहां धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। मंदिर, मठ तोड़े जा रहे हैं।


रोहिंग्या मुसलमान को मुस्लिम रिश्तेदार बताकर ममुस्लिम शरण दे रहा है। भारत नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड पर अबैध मदरसे धड़ल्ले से खुल रहा है। जिस में आई. एस. आई. पनाह ले रहे है जो भारत बिरोधी काम में संलग्न हैं। विनय यादव ने आगेकहा कि एक साजिश के तहत हिन्दूओं को मुस्लिम युवा हिन्दू बनकर हिन्दू लड़कीअपने प्रेम जाल में फंसा कर धर्मान्तरण करवा रहे है। कालेज के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। इसके लिए मुस्लिम संगठनों द्वारा पर्याप्त पैसा मिलता है।
विनय यादव ने कहा कि राष्ट्रीय एकता अभियान नेपाल को हिन्दू राष्ट्र वनाने, धर्मान्तरण रोकने, मठ, मंदिर को संरक्षित करने, जातिवाद तथा छुआछूत हटाने के लिए अभियान चला रही है। इस जिहादी बिरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग भाग लिए।