Advertisement

नेपाल: डेंगू के रोकथाम के लिए चलाया गया जनचेतना अभियान

-डेंगू के रोकथाम के लिए चलाया गया जनचेतना अभियान

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

रौतहत जिला में अवस्थित मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी साह ने डेंगू के रोकथाम के लिए गुरुवार को जनचेतना अभियान शुरू किया है। मौलापुर नगरपालिका केमेयर वार्डवासियों सेमिलकर डेंगू रोकथाम के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि डेंगू वायरस एजिप्टाईमच्छर काटने से फैलता है।यह गंदा पानी की अपेक्षा साफ पानी में मच्छर लार्वा देती है।यह ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक शहरी क्षेत्रों में अधिक फैलता है।इसलिए कूलर,गमला की पानी को हमेशा बदलना चाहिए।बेकार नाद,टायर,अलकतरा के ड्राम,वोतल आदि में बर्षा का पानी जमा होता है, वहां मच्छर लार्वा देता है। इसलिए जमा पानी को फेंक दें तथा उसमें कार्बन तेल डालें।तेज बुखार,सर दर्द होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज करवायें। जनचेतना अभियान के दौरान उप मेयर नागेन्द्र यादव, प्रशासकीय अधिकृत रामबाबू साहके अलावा जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी तथा बड़ी संख्या में आम लोगों की सहभागिता थीं।