-डाक्टरों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा बाधित।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
चार दिन पहले हैटोडा कएसन्चओ अस्पताल में डा.विकासथापा तथा डा प्रशांत लिखारी के ऊपर जान लेवा हमला के विरोध में नेपाल चिकित्सक संघ के आह्वान पर प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम के डाक्टरों ने भी आकस्मिक सेवा छोड़कर सभी सेवा ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। प्रादेशिक अस्पताल के प्रवक्ता डा.राम ज्ञान यादव ने कहा है कि आकस्मिक सेवा, आकस्मिक रोगी को आपरेशन का नौवा पर जाएं ।ऐसी सेवा जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जव तक सरकार दोषी पर कार्रवाई,डाक्टरों की सुरक्षा तथा घायल डाक्टरों कोवेहतर इलाज तथा मुआवजा सरकार देने की घोषणा नहीं करेगी तव तक हड़ताल जारी रहेगी। इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम ने भी घटना की निंदा की है। इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम के सचिव डा.राम देव चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दोषियों पर सरकार अविलंब गिरफ्तार करें तथा डाक्टरों को सरकार सुरक्षा मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि नेपाल चिकित्सक संघ के आन्दोलन को इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम समर्थन करती है। डाक्टरों की हड़ताल से रोगियों को परेशान बढ़ गयी है।रोगी इलाज के लिए दर भटक रहे हैं।














