Advertisement

नेपाल: छठ पर्व पर तेली समाज ने किया शुभकामना कार्यक्रम

-नेपाल: छठ पर्व पर तेली समाज ने किया शुभकामना कार्यक्रम

— एकता, शिक्षा और सामाजिक सुधार पर हुई चर्चा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

शनिवार को जनकपुरधाम वार्ड में तेली समाज द्वारा छठ पर्व के अवसर पर शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम शरण साह ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ, धनुषा जिला अध्यक्ष श्याम साह उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने तेली समाज में एकता को मजबूत करने, शिक्षा पर बल देने, राजनीति में भागीदारी बढ़ाने, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सहयोग जैसे कई सामाजिक विषयों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष उत्तिम लाल साह, प्रो. चन्देश्वर प्रसाद साह, इंजीनियर गिरिधारी साह, दिनेश कुमार साह, शिव कुमार साह, शंभू साह, श्याम प्रसाद साह, सत्य नारायण साह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#छठ_पर्व #तेली_समाज #जनकपुरधाम #सामाजिक_एकता #शुभकामना_कार्यक्रम #शिक्षा_पर_जोर #दहेज_उन्मूलन